Tuesday, October 19, 2010

स्प्राउट उत्तपम

विधि :

1. किसी बर्तन में अंकुरित मूंग, प्याज, काजू, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया की पत्ती और नमक अच्छी तरह मिलाएं।

2. नॉनस्टिक पैन में तेल गरम करें। फिर दो कलछी खमीर उठे चावल और दाल का मिश्रण डालें।

3. दो बड़े चम्मच अंकुरित मूंग का मिश्रण डालें और पैन को ढककर धीमी आंच पर पकने दें।

4. उत्तपम को पलटकर दूसरी ओर भी सेंकें। और सांभर व हरी चटनी के साथ सर्व करें।


सामग्री :

1/2 कप चावल और 1/2 कप धुली उड़द की दाल भिगोकर पिसी और खमीर उठी हुई, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 3 टे.स्पून मटर उबले हुए, 3 टे.स्पून मूंग अंकुरित, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार तेल, 1 टे.स्पून काजू।

कितने लोगों के लिए : 2

No comments:

Post a Comment