विशेष व्यंजनों की महक और लाजवाब स्वाद के साथ त्योहारों का आनंद दोगुना हो जाता है। इस संक्रांति पर तिल से बने इन व्यंजनों को आजमाएं और पूरे परिवार के साथ इनका लुत्फ उठाएं। आप सभी पाठकों को संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी की शुभकामनाएं।
भरड़ वड़ा
क्या चाहिए
1 कटोरी चावल, 2 कटोरी खड़ी उड़द दाल, 1/2 कटोरी मूंग दाल, 2 कटोरी साबुत धनिया, 2 बड़े चम्मच भुने हुए सफेद तिल, थोड़ा-सा बारीक कटा हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
ऐसे बनाएं
चावल, दाल एवं साबुत धनिया दरदरा पीस लें। तीन कटोरी पानी में नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर डालकर उबालें। इसमें आटा डालकर अच्छी तरह पकने दें। ठंडा होने के बाद इसमें तिल, हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह गूंध लें। प्लास्टिक पर हाथ से फैलाकर वड़े बनाएं और तल लें। गर्मा-गर्म वड़े दही के साथ सर्व करें।
तिल भाकरी
क्या चाहिए
1कटोरी लौकी का पेस्ट, 2-2 कटोरी गेहूं, बाजरे, ज्वार व मक्के का आटा, 1 बड़ा चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच भुने हुए तिल, स्वादानुसार नमक।
ऐसे बनाएं
सभी प्रकार के आटों को कड़ाही में अच्छी तरह से भून लें। लौकी को कीसकर मिक्सी में पीस लें। आटे में लौकी का पेस्ट व नमक डालकर गुनगुने पानी से गूंध लें।
भाकरी बनाते समय चकले पर थोड़ा-सा तिल डालें और हाथों से थेपकर रोटी बनाएं। अब रोटी सेक लें। गर्मा-गर्म भाकरी लहसुन व लाल मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।
Monday, January 17, 2011
तिल भाकरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment